Hajipur News : मुहर्रम पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, डीजे बजाने पर भी लगी रोक

राजापाकर थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ आनंद प्रकाश ने की, जबकि थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने संचालन करते हुए मौजूद लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील की.

राजापाकर. राजापाकर थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ आनंद प्रकाश ने की, जबकि थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने संचालन करते हुए मौजूद लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखें और किसी भी उपद्रव की स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें. थानाध्यक्ष ने सभी अखाड़ा संचालकों को निर्देश दिया कि वे थाने में आवेदन देकर लाइसेंस प्राप्त करें तथा 10-10 वालंटियर रखें, ताकि जुलूस के दौरान कोई समस्या न हो. उन्होंने स्पष्ट किया कि मुहर्रम पर्व में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. साथ ही रात 12 बजे तक सभी अखाड़ों को ताजिया का पहलाम पूरा कर लेना होगा. उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिन्हित स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है. अफवाहों पर ध्यान न देने और उपद्रव करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी. बैठक में जिला मुखिया संघ अध्यक्ष मंजे लाल राय, प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह, तपसी सिंह, दीपक वर्मा, महेंद्र गुप्ता, मो शहाबुद्दीन, अर्जुन सिंह त्यागी सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

सीसीटीवी के माध्यम से होगी जुलूस की निगरानी

लालगंज. मुहर्रम को लेकर करताहां थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में अफवाहों से बचते हुए शांतिपूर्ण माहौल में अखाड़ा जुलूस निकालने की अपील की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने की. उन्हाेंने कहा कि मुहर्रम गम और श्रद्धा का प्रतीक है. इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. वहीं, अफवाहों से बचना और प्रशासन को सहयोग देना हर नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि जुलूस के सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जायेगी. पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता ललन साह, मुरारी सहनी, सरपंच विवेक कुमार, गया प्रसाद कुशवाहा, रामलोटन सिंह चंद्रवंशी, शिवचंद्र पासवान, कृष्णदेव प्रसाद, पूर्व सरपंच बबलू सिंह, पूर्व प्रमुख मो मोहसिन, कृष्णमोहन पासवान आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >