बिदुपुर में बंद घर काे बनाया निशाना, ताला तोड़ लाखों के जेवर व 50 हजार नकद ले उड़े

वैशाली जिले के बिदुपुर में एक सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया. ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद की चोरी की गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Hajipur News : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर वार्ड संख्या-9 में शनिवार को चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

तीन कमरों और अलमारी के ताले तोड़े

गृहस्वामी रितिक कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से घर में सीसीटीवी लगाने के लिए आए थे. शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे जब घर का दरवाजा खोला तो देखा कि तीनों कमरों और अलमारी के ताले टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था.

सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

पीड़ित के अनुसार, अलमारी में रखे मंगटीका, मंगलसूत्र, ढोलना, अंगूठी सहित कई सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद गायब थे. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. उनकी मां रिंकु देवी 18 जुलाई को इलाज के लिए दिल्ली गई थीं, जिसके बाद से घर बंद था.

नशेड़ियों पर जताया जा रहा संदेह,जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि घर के पीछे नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों का जमावड़ा लगता है और आशंका जताई कि चोरी में उन्हीं का हाथ हो सकता है. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के पास से नशीले पदार्थ के उपयोग से जुड़े कुछ डिब्बे और सुई भी बरामद किए हैं. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. मामले की जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >