हाजीपुर में टीचिंग एट द राइट लेवल का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता बढ़ाने पर जोर

हाजीपुर के विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता बढ़ाने के लिए टीचिंग एट द राइट लेवल का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

Hajipur News : विद्यालयों में वर्ग चार से छह तक के बच्चों के उम्र सापेक्ष ज्ञान के स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से टीचिंग एट द राइट लेवल का चार दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ. सदर प्रखंड के कुतुबपुर एकारा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने किया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चों के सफल भविष्य की होगी नींव

उद्घाटन के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विकास उनके सफल जीवन की नींव तैयार करने जैसा है. उन्होंने कहा कि शिक्षा की सफलता का अर्थ सीखने के उस स्तर तक पहुंचना है, जिससे बच्चों के आधारभूत ज्ञान का निर्माण हो सके.

भाषा और गणितीय दक्षता को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने पर जोर

प्रशिक्षण में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता को उनके दैनिक एवं व्यावहारिक जीवन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसी उद्देश्य से जिले के प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे आगे विद्यालय स्तर पर बच्चों के सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकें.

वरिष्ठ शिक्षकों की टीम संभाल रही प्रशिक्षण की जिम्मेदारी

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर वरिष्ठ शिक्षक विश्वजीत कुमार, डॉ अमित कुमार सोलंकी, जया और चंचल कुमारी की टीम प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन कर रही है. वहीं, तकनीकी टीम में सत्यप्रकाश कुमार, कुंदन चौबे, इफ्तेखार अहमद, सुमन कुमारी और ममता कुमारी शामिल हैं.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद

उद्घाटन सत्र में बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं विकास कुमार, शिक्षक शिक्षा संभाग प्रभारी विकास कृष्ण, राजकीय मध्य विद्यालय कुतुबपुर एकारा के प्रधानाध्यापक डॉ पंकज कुमार, मास्टर ट्रेनर सुधांशु कुमार चक्रवर्ती, मंजय कुमार समेत अन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By देवेंद्र गुप्त

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >