Sonepur Mela: सोनपुर मेला में बीयर न मिलने से भैंसा हुआ सुस्त, कीमत दो करोड़ से अधिक

Sonpur Mela: बिहार में लगे सोनपुर मेले में लगभग दो करोड़ का मुर्रा नस्ल का भैंसा लाया गया है. जानकारी के मुताबिक ये भैंसा शराब पीता है.

Sonepur Mela: बिहार के विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से दो करोड़ पांच लाख रुपए कीमत का मुर्रा नस्ल का भैंसा आया है. इसका नाम राजा है. मेला में ये भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लोग लाइन में लगकर इसके साथ सेल्फी ले रहे हैं. लेकिन बिहार में शराबबंदी के कारण यह भैंसा सुस्त हो गया है. इसके मालिक रामजतन यादव ने बताया कि यह संतरा, गेहूं, दाल, चना, दलिया खाता है और घी पीता है. इसके साथ ही राजा को डेली दो बीयर भी दी जाती है. बिहार में शराबबंदी के कारण इसे बीयर नहीं मिल पा रहा है, जिससे भैंसा सुस्त हो गया है.

मालिक बोला- अनंत सिंह खरीद सकते हैं

भैंसे के मालिक रामजतन यादव का कहना है कि एक दिन पहले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की थी. वह यहां छोटे सरकार के नाम से फेमस हैं. उन्होंने राजा को देखा. उनका कहना कि मेरा भैंसा 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का है, जिसको सिर्फ अनंत सिंह ही खरीद सकते हैं. उनके अलावा बिहार में कोई दूसरा आदमी ये भैंसा नहीं खरीद सकता है. आज अनंत सिंह सोनपुर घूमने आये थे, लेकिन उन्होंने भैंसा नहीं खरीदा.

इसे भी पढ़ें: Gaya: बदल जाएगा गया जंक्शन का नक्शा, जानें यात्रियों को मिलेगी क्या-क्या सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >