बारिश के कारण बदला सोलर मेला-2026 का आयोजन स्थल, अब सर्किट हाउस परिसर में लगेगा मेला

Hajipur News : लगातार बारिश के कारण हाजीपुर में अक्षयवट राय स्टेडियम में जलजमाव होने से सोलर मेला-2026 का आयोजन स्थल बदल दिया गया है। अब यह मेला 24 जुलाई को सर्किट हाउस परिसर में आयोजित किया जाएगा।

Hajipur News : लगातार हो रही बारिश के कारण अक्षयवट राय स्टेडियम में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सोलर मेला-2026 के आयोजन स्थल में बदलाव किया है. अब यह मेला 24 जुलाई को सर्किट हाउस परिसर, हाजीपुर में आयोजित किया जाएगा. पहले मेले का आयोजन अक्षयवट राय स्टेडियम में प्रस्तावित था.

आम लोगों की सुविधा को देखते हुए लिया गया निर्णय

जिला प्रशासन ने बताया कि स्टेडियम परिसर में पानी भर जाने और कीचड़ होने के कारण लोगों को असुविधा हो सकती थी. इसी वजह से आम नागरिकों की सुविधा और मेले के सुचारु आयोजन को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल बदलने का निर्णय लिया गया है.

सोलर योजना से जुड़ी सभी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

सर्किट हाउस परिसर में आयोजित होने वाले मेले में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना और रूफटॉप सोलर से संबंधित सभी सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी. मेले में विद्युत विभाग के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और अधिकृत सोलर वेंडर मौजूद रहेंगे.

आवेदन, सब्सिडी और ऋण की मिलेगी जानकारी

मेले में उपभोक्ता रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके अलावा सब्सिडी, बैंक ऋण और अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे. जिन लोगों के ऋण आवेदन पहले से लंबित हैं, उन्हें भी आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

प्रशासन ने लोगों से मेले में पहुंचने की अपील की

जिला प्रशासन ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे संशोधित आयोजन स्थल सर्किट हाउस परिसर, हाजीपुर पहुंचकर सोलर मेले का लाभ उठाएं. साथ ही स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें.

Also Read : हाजीपुर में 24 जुलाई को लगेगा सोलर मेला, एक ही जगह मिलेगी आवेदन, लोन और सब्सिडी की सुविधा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaif ahmed

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >