हाजीपुर: समाजवादी नेता स्व. खखन यादव की 8वीं पुण्यतिथि मनाई, वक्ताओं ने उनके योगदान को याद किया

Hajipur News : समाजसेवियों ने कहा कि सामाजिक योगदान सदैव याद रखा जाएगा. उनके विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं.

Hajipur News : समाजवादी नेता एवं पूर्व शिक्षक स्वर्गीय खखन प्रसाद यादव की आठवीं पुण्यतिथि रविवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर बेलसर बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया.

पूर्व प्रमुख ने श्रद्धांजलि दी

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख बिंदेश्वर राय ने कहा कि स्व. खखन प्रसाद यादव ने अपना संपूर्ण जीवन गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि खखन बाबू हमेशा न्याय और सामाजिक समानता के पक्षधर रहे तथा दबे-कुचले लोगों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे.

वक्ताओं ने सामाजिक योगदान याद किया

पूर्व मुखिया मुन्ना ठाकुर ने कहा कि स्व. खखन प्रसाद यादव का व्यक्तित्व अत्यंत प्रेरणादायी था. उन्होंने अपने जीवनकाल में बेलसर बाजार क्षेत्र में अपराध और असामाजिक तत्वों को कभी पनपने नहीं दिया तथा समाज में भाईचारा, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई.

समाजसेवी चमचम सिंह ने कहा कि स्व. खखन प्रसाद यादव का सामाजिक योगदान सदैव याद रखा जाएगा. उनके विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में उनके पुत्र एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र राय ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू महतो, समिति सदस्य अंकित राम, तारकेश्वर यादव, राकेश यादव, मखन प्रसाद यादव, उपमुखिया मुकेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, विनोद सिंह, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, रंजीत राय, अरुण कुमार, लालबाबू राय, सुधांशु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : असम में शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे पर पिता ने उठाया सवाल, बोले- माता-पिता के अधिकारों की भी हो रक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >