वैशाली में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए निर्देश, अब एक ही मंच मिलेंगी सरकारी सेवाएं

Vaishali Single Window System : वैशाली में सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत हो गई है, जो नागरिकों और उद्यमियों को एक ही मंच पर विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं प्रदान करेगा. यह पहल सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने और दक्षता बढ़ाने का वादा करती है.

Vaishali Single Window System : हाजीपुर में एसबीआरएपी, डीबीआरएपी और सिंगल विंडो सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं को एकीकृत कर नागरिकों एवं उद्यमियों तक एक ही मंच के माध्यम से पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई.

एक ही मंच पर मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

नई व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदन, लाइसेंस, स्वीकृति (क्लियरेंस) और अन्य विभागीय सेवाओं के लिए लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. सभी आवश्यक सेवाएं एकीकृत डिजिटल प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे प्रक्रिया अधिक आसान और पारदर्शी बनेगी.

समयबद्ध सेवा और पारदर्शिता पर जोर

सिंगल विंडो सिस्टम के तहत प्रत्येक सेवा के निष्पादन की समय-सीमा निर्धारित की जाएगी. इसके साथ ही विभाग अपनी सेवाओं का डिजिटलीकरण और प्रक्रियाओं का सरलीकरण करेंगे, ताकि नागरिकों और निवेशकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें.

विभागवार सेवाओं की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान यह समीक्षा की गई कि विभिन्न विभागों की कौन-कौन सी सेवाएं वर्तमान में ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध हैं. साथ ही प्रत्येक सेवा के निष्पादन की अधिकतम समय-सीमा और आवश्यक सुधारों पर भी चर्चा की गई.

डीएम ने दिए समन्वय और डेटा संग्रह के निर्देश

जिला पदाधिकारी ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर डीबीआरएपी के लिए आवश्यक आंकड़ों और सूचनाओं का समयबद्ध संग्रह सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित अवधि के भीतर सभी कार्य पूरे किए जा सकें.

अधिकारियों की टीम करेगी समन्वित कार्य

सिंगल विंडो सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सहायक समाहर्ता के नेतृत्व में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, सीएम फेलो अंकित कुमार, परियोजना प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी और आईटी प्रबंधक को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए.

सुशासन और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मिलेगा बढ़ावा

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूती मिलेगी. उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी कर नागरिकों और उद्यमियों को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

Also Read : हाजीपुर : आज अक्षयवट राय स्टेडियम में लगेगा रोजगार मेला, 24 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती, जानिए कैसे होगा चयन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >