हर्ष फायरिंग से एक बच्ची समेत दो को लगी गोली

वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में गुरुवार की देर रात एक लड़की के शादी समारोह में वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में एक चौकीदार की पत्नी व एक 12 वर्षीय बच्ची को गोली लगी. गोली चलने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. मौके पर मौजूद सभी लोग इधर-उधर भागने लगे. घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वैशाली. वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में गुरुवार की देर रात एक लड़की के शादी समारोह में वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में एक चौकीदार की पत्नी व एक 12 वर्षीय बच्ची को गोली लगी. गोली चलने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. मौके पर मौजूद सभी लोग इधर-उधर भागने लगे. घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौसेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने गयी थी घायल बेलसर थाना क्षेत्र के साइन परवारा के मुकेश राय की पत्नी रेखा कुमारी व भागवतपुर गांव के सुरेंद्र राय की 12 वर्षीय बेटी गुंजा कुमारी के रूप में हुई. रेखा कुमारी के पति मुकेश राय बेलसर थानाल के करनेजी गांव में चौकीदार है. रेखा कुमारी अपने मौसेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गयी थी. इसी दौरान हर्ष फायरिंग में रेखा देवी की पैर के चिथड़े उड़ गए. गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार भगवतपुर के दिनेश राय की बेटी की शादी समारोह के दौरान वरमाला का आयोजन किया गया. वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग के क्रम में एक महिला समेत दो को गोली लग गयी. गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरातफरी मच गयी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संग्रह शुरू किया. पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक प्रमाण जुटाए हैं. क्या कहते हैं डीएसपी और थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान महिला को गोली लगी है और मामले की जांच की जा रही है. वहीं एसडीपीओ गोपाल मंडल ने कहा कि फायरिंग बड़े हथियार से किया गया प्रतीत होता है. हथियार लाइसेंसी था या अवैध इसकी जांच की जा रही है. साथ ही गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >