hajipur news. विधानसभा की सभी सीटों पर शंकराचार्य खड़ा करेंगे गौ भक्त प्रत्याशी

प्रत्याशियों का प्रचार करने स्वयं शंकराचार्य करेंगे, ये बातें उन्होंने शनिवार को शहर के अंदरकिला स्थित एक विद्यालय में प्रेसवार्ता में कहीं

हाजीपुर. बिहार विधानसभा चुनाव में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है. इन प्रत्याशियों का प्रचार करने स्वयं शंकराचार्य करेंगे. ये बातें उन्होंने शनिवार को शहर के अंदरकिला स्थित एक विद्यालय में प्रेसवार्ता में कहीं. गौ मतदाता संकल्प यात्रा पर निकले शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है, जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे. गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है. उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों. शंकराचार्य ने बताया कि हम सभी राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर गये और पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोक सभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को हमें बताइए, लेकिन अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया. इसलिए अब मजबूरी में हमें बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड रहा है. शंकराचार्य ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद औपचारिक रूप से यह बताया जाएगा कि कौन-कौन उम्मीदवार उनकी तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं. इस दौरान शंकराचार्य के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगिराज भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >