हाजीपुर: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

Hajipur Road Accident : 19 जून की दोपहर एक पिकअप वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. मुआवजे की मांग को लेकर हंगाम किया.

हाजीपुर से सुशील कुमार सिंह की रिपोर्ट
Hajipur Road Accident : लालगंज थाना क्षेत्र के सरारिया गांव निवासी एक महिला की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई.घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को तिनपुलवा चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया तथा मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी थी घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरारिया गांव निवासी रामजन्म राम की पत्नी हीरा देवी 19 जून की दोपहर एक पिकअप वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई.

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव को तिनपुलवा चौक पर लाकर सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर प्रशासन से मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की.

सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार

ग्रामीणों का कहना था कि मृतका का परिवार अत्यंत गरीब है और उसकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है. ऐसे में सरकार एवं प्रशासन को पीड़ित परिवार की तत्काल सहायता करनी चाहिए. सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने में जुट गए. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था तथा परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे.

ALSO READ: तेज प्रताप यादव देर रात पहुंचे सचिवालय थाना, अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव समेत आठ लोगों पर केस दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >