वैशाली में सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी ने बेटे और पौत्रों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, थाने में दर्ज कराई एफआईआर

HAJIPUR NEWS: वैशाली जिले के जंदाहा में एक 73 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी ने अपने बेटे और दो पोतों के खिलाफ प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. पीड़ित ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है...

HAJIPUR NEWS: वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के धधुआ लंका टोला गांव में एक 73 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी ने अपने पुत्र और दो पौत्रों पर शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

परिजनों पर गंभीर आरोप

पीड़ित कुशेश्वर सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं और लंबे समय से परिजनों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को झेल रहे हैं. उनका आरोप है कि प्रतिशोध की भावना से आरोपित उन्हें और उनके परिवार को कभी भी जान-माल का नुकसान पहुंचा सकते हैं. इस कारण वह भय के माहौल में जीवन बिताने को विवश हैं.

बेटे और पौत्रों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित ने अपने बड़े पुत्र मनोज कुमार सिंह तथा पौत्र अमन कुमार सिंह और प्रिंस प्रभाकर को नामजद आरोपित बनाया है. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

10 माह से छोटे पुत्र के साथ रह रहे हैं

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपितों की प्रताड़ना से परेशान होकर कुशेश्वर सिंह पिछले लगभग 10 महीनों से अपने छोटे पुत्र पंकज कुमार सिंह के साथ रह रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें लगातार उत्पीड़न और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच

जंदाहा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar choudhary

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >