hajipur news. सबसे अच्छा व सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राजस्व कर्मियों की बनेगी रिपोर्ट

राजस्व मामलों की प्रगति को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, नये आवेदनों में एक के भी एक्सपायर होने पर सीओ पर होगी कार्रवाई

हाजीपुर. जिला में राजस्व मामलों की प्रगति को लेकर डीएम ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एक समीक्षा बैठक की. इस बैठक में एडीएम संजय कुमार एवं राजस्व प्रभारी दीपिका कश्यप एवं सभी अंचलाधिकारी मौजूद रहें.समीक्षा के दौरान जिले में ई-म्यूटेशन पेडिंग, परिमार्जन, अभियान बसेरा, जमाबंदी, आधार सीडींग, दखल-कब्जा, अतिक्रमण हटाने, भू-अर्जन, भूमि विवाद समाधान, सर्वेक्षण, सीमांकन, विशेष सर्वेक्षण, भूमि उपलब्धता व हस्तांतरण जैसे विभिन्न मामलों की भी समीक्षा की. डीएम ने सभी बिंदुओं पर समीक्षा के दौरान सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में पेडिंग मामलें को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. इन्होंने सभी अंचलाधिकारी से सरकारी योजनाओं के लिए भूमि चिन्हित करके योजनाओं को त्वरित आगे बढ़ाने का आदेश दिया है. आनलाइन म्यूटेशन मामलों को लेकर डीएम ने सभी अंचलों को तय समय सीमा के अंदर शत-प्रतिशत मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया है. इन्होंने कहा कि नए आवेदनों में एक भी आवेदन एक्सपायर नहीं होना चाहिए, अन्यथा संबंधित अंचल अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

शिविर लगाकर निष्पादन का निर्देश

डीएम ने समग्र सेवा अभियान के तहत प्राप्त वास भूमि आवेदन को कैंप लगाकर निष्पादन करने का निर्देश दिया. इन्होंने सभी बीडब्लूओ, बीडीओ एवं सीओ को आदेश किया कि कैंप मोड में वास भूमि संबंधी आवेदनों को निष्पादन करें. राजस्व विभाग से जुड़े सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं में पेडिंग को लेकर डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों को राजस्व कर्मचारियों की प्रगति की समीक्षा करने तथा सुधार नहीं करने वाले राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का चेतावनी दिया है. वहीं, एडीएम संजय कुमार को सभी अंचलों में सबसे अच्छा व सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राजस्व कर्मचारियों की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >