वैशाली: पूर्व सांसद रमा देवी के बड़े भाई पारसनाथ चौधरी का निधन, लालगंज में शोक की लहर

लोकसभा अध्यक्ष पैनल की सदस्य एवं शिवहर की पूर्व सांसद रमा देवी के बड़े भाई पारसनाथ चौधरी का मंगलवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

Hajipur News: लोकसभा अध्यक्ष पैनल की सदस्य एवं शिवहर की पूर्व सांसद रमा देवी के बड़े भाई तथा लालगंज नगर परिषद क्षेत्र निवासी पारसनाथ चौधरी का मंगलवार की रात हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

सामाजिक सरोकारों से जुड़े थे पारसनाथ चौधरी

स्वर्गीय पारसनाथ चौधरी सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए थे और अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे. उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके कारण वे लोगों के बीच काफी सम्मानित थे.

श्रद्धांजलि देने पहुंची पूर्व सांसद रमा देवी

निधन की सूचना मिलते ही बुधवार को उनकी बहन एवं पूर्व सांसद रमा देवी लालगंज पहुंचीं. इस दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा नेताओं तथा बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि

बुधवार की दोपहर बसंता जहानाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके बड़े पुत्र मुनेश चौधरी ने मुखाग्नि दी.

पारसनाथ चौधरी के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sushil kumar sing

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >