80वीं जयंती पर हाजीपुर में याद किए गए रामविलास पासवान, मंत्री संजय सिंह बोले- गरीबों, दलितों और वंचितों के थे बुलंद आवाज

Ram Vilas Paswan Jayanti : हाजीपुर में पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान की 80वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, माल्यार्पण, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और मिठाई वितरण का आयोजन किया गया. कई मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए.

Ram Vilas Paswan Jayanti : पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती रविवार को हाजीपुर के पासवान चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Ram Vilas Paswan Jayanti : जयंती पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी हुआ आयोजन?

जयंती समारोह के अवसर पर एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया. कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया. शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं.

Hajipur News : किन-किन नेताओं ने कार्यक्रम में की शिरकत?

कार्यक्रम में बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, उद्योग एवं गन्ना मंत्री संजय पासवान, वैशाली सांसद वीणा देवी, विधान परिषद सदस्य अशरफ अंसारी, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह तथा वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच मिठाई एवं लड्डू बांटकर जयंती मनाई गई.

नेताओं ने क्या कहा?

पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान केवल एक बड़े नेता ही नहीं, बल्कि गरीबों, दलितों और वंचितों की बुलंद आवाज थे. उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया जा सकता है. वक्ताओं ने रामविलास पासवान के सामाजिक न्याय, गरीबों, दलितों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद?

जयंती समारोह में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, पवन सिंह, जिला सचिव मुकेश पासवान, संतोष स्वराज, अवधेश सिंह, संतोष शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Also Read: राजद के 30वां स्थापना दिवस पर पूर्व विधायक बोले- कार्यकर्ताओं की ताकत ही पार्टी की बड़ी पूंजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kaif ahmed

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >