Hajipur News : 15 लीटर शराब के साथ रेलकर्मी गिरफ्तार

Hajipur News : औद्योगिक थाना क्षेत्र के धनौती गांव में एएलटीएफ की टीम ने छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ रेलकर्मी को गिरफ्तार कर औद्योगिक थाने की पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने गिरफ्तार कर्मी जेल भेज दिया है. गिरफ्तार रेलकर्मी देसरी रेलवे फाटक पर तैनात था.

हाजीपुर. औद्योगिक थाना क्षेत्र के धनौती गांव में एएलटीएफ की टीम ने छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ रेलकर्मी को गिरफ्तार कर औद्योगिक थाने की पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने गिरफ्तार कर्मी जेल भेज दिया है. गिरफ्तार रेलकर्मी देसरी रेलवे फाटक पर तैनात था. धनौती गांव में किराये के मकान में रह रहा था. एएलटीएफ के पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि सोनपुर थाना क्षेत्र के गंगाजल गांव निवासी बिजली शर्मा के पुत्र रेलकर्मी विपिन शर्मा धनौती गांव स्थित अपने किराये के मकान से देसी शराब लेकर जा रहा है. एएलटीएफ की टीम ने मकान के पास ही छोटे-छोटे पाउच में पांच लीटर देसी शराब के साथ रेलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >