हाजीपुर: बंद कमरे में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

राघोपुर के मोहनपुर में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

Hajipur Crime News : राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बंद कमरे से एक विवाहिता का शव पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

10 वर्ष पहले हुई थी शादी

मृतका की पहचान मोहनपुर निवासी हाकिम राय की पत्नी मनीता देवी के रूप में हुई है. मृतका के भाई एवं मिर्जापुर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उनकी बहन की शादी हाकिम राय से हुई थी. शादी के बाद से देवर, सास, गोतनी सहित अन्य लोग दहेज और अन्य बातों को लेकर लगातार मारपीट व प्रताड़ित करते थे. इस मामले को लेकर पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी थी.

'रात में फोन कर जान से मारने की दी थी धमकी'

जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि बुधवार रात मृतका के देवर ने फोन कर कहा था कि अपनी बहन को यहां से ले जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे. उन्होंने रात होने के कारण सुबह आने की बात कही. इसके कुछ देर बाद सूचना मिली कि उनकी बहन की मौत हो गई है.

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद था. दरवाजा खुलने पर मनीता देवी का शव पंखे से लटका मिला. उनका आरोप है कि देवर, सास और गोतनी ने मिलकर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. उन्होंने कहा कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा.

आवेदन मिलने पर दर्ज होगी प्राथमिकी

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

Also Read: मजदूर को घर बुलाकर गोली मारने का आरोप, शव लेकर फरार, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित का घर फूंका

रोहतास के योगिया हत्याकांड में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, गाजीपुर से दबोचा गया अजीत तिवारी, कई पहलुओं की जांच जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >