गंगा का जलस्तर घटते ही राघोपुर में लौटी बिजली, तीन फीडरों के 150 ट्रांसफॉर्मर चालू

राघोपुर में गंगा का जलस्तर कम होने के बाद बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है. विद्युत विभाग ने तीन 11 केवी फीडरों से 150 ट्रांसफॉर्मर चालू कर दिए हैं. हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रांसफॉर्मर अभी बंद रखे गए हैं.

Raghopur Electricity Supply Again Start : गंगा का जलस्तर कम होने के बाद राघोपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की ओर से गुरुवार देर शाम तीन 11 केवी फीडरों से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई. हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ट्रांसफॉर्मरों को अभी चालू नहीं किया गया है. जलस्तर और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए कई ट्रांसफॉर्मर फिलहाल बंद रखे गए हैं.

रुस्तमपुर फीडर से 46 ट्रांसफॉर्मर चालू

11 केवी रुस्तमपुर फीडर से रुस्तमपुर, सैदाबाद और मलिकपुर पंचायतों में बिजली आपूर्ति शुरू की गई है. इस फीडर से कुल 46 ट्रांसफॉर्मर चालू किए गए हैं. वहीं, जलस्तर को देखते हुए बाकी ट्रांसफॉर्मरों को अभी बंद रखा गया है.

मोहनपुर फीडर से 42 ट्रांसफॉर्मर चालू

इसी तरह 11 केवी मोहनपुर फीडर से मोहनपुर, सैदाबाद और मलिकपुर पंचायतों में बिजली आपूर्ति बहाल की गई है. इस फीडर के 42 ट्रांसफॉर्मर चालू किए गए हैं, जबकि अन्य ट्रांसफॉर्मरों को सुरक्षा कारणों से बंद रखा गया है.

फतेहपुर फीडर से 62 ट्रांसफॉर्मर चालू

वहीं, 11 केवी फतेहपुर फीडर से फतेहपुर, रामपुर श्यामचंद और पहाड़पुर पंचायतों में बिजली आपूर्ति बहाल की गई है. इस फीडर के 62 ट्रांसफॉर्मर चालू किए गए हैं.

तीनों 11 केवी फीडरों को मिलाकर कुल 150 ट्रांसफॉर्मरों से बिजली आपूर्ति शुरू की गई है. विद्युत विभाग की ओर से जलस्तर और मौजूदा परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है. स्थिति सामान्य होने के बाद बंद रखे गए बाकी ट्रांसफॉर्मरों को भी चालू किया जाएगा.

Power Supply: हाजीपुर में 33 केवी राघोपुर लाइन पर बाढ़ के कारण बढ़ा खतरा, रात 12 से सुबह 3 बजे तक ही रहेगी बिजली आपूर्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >