HAJIPUR NEWS : मंडल कारा हाजीपुर में बंद विचाराधीन कैदी को सांप ने काटा, पीएमसीएच रेफर

HAJIPUR NEWS : मंडल कारा हाजीपुर में बंद एक विचाराधीन कैदी को सांप ने काट लिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दवा रिएक्शन करने से कैदी की परेशानी बढ़ गयी. डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.

हाजीपुर. मंडल कारा हाजीपुर में बंद एक विचाराधीन कैदी को सांप ने काट लिया. इसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने आनन-फानन कैदी को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दवा रिएक्शन करने से कैदी की परेशानी बढ़ गयी. जानकारी मिलते ही डॉक्टर ने मौके पर पहुंच कर कैदी का इलाज किया तथा बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम हाजीपुर दिग्घी स्थित मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी शिवजी महतो के पुत्र अनिल कुमार को जहरीले सांप ने काट लिया. कैदी को सांप काटने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. कैदी को जेल अस्पताल में इलाज के बाद आनन -फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान ही कैदी से शरीर में दवा रिएक्शन हो गयी. इसकी जानकारी मिलते ही वरीय चिकित्सक ने इमरजेंसी वार्ड पहुंच कर मरीज की जांच की तथा आवश्यक दवा आदि देकर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. इस संबंध में जेल पुलिस ने बताया कि जेल में बंद विचाराधीन कैदी को किसी जहरीले सांप ने डस लिया था. सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिय गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >