hajipur news. नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत

रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव स्थित गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी

राघोपुर. रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव स्थित गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. घटना रविवार की सुबह की है. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृत महिला देवचंद गांव निवासी तेजा राय की 62 वर्षीय पत्नी चंद्रा देवी थी. हादसे की सूचना पर पहुंची रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गये.

स्थानीय गोताखोरों ने निकाला शव

मृतका के पुत्र जय शरण राय ने बताया कि उसकी मां प्रतिदिन की भांति गंगा नदी में परोहा गांव के निकट नहाने गयी थी. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी. पास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. घटना की जानकारी स्थानीय गोताखोर को दी गयी. सूचना पर पहुंचे स्थानीय गोताखोर ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई थी.

घटना की जानकारी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन लेकर गांव चले गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के डूबने की सूचना मिली थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गये. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >