महुआ में टीबी मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण, 10 मरीजों को मिली पौष्टिक खाद्य सामग्री

Hajipur News : महुआ अनुमंडल के मंगरू चौक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मरीजों के लिए पोषाहार वितरण शिविर का आयोजन किया गया. स्थानीय आलोक हॉस्पिटल ने 10 टीबी मरीजों को सेब, केला, दलिया जैसे पौष्टिक खाद्य सामग्री बांटी.

Hajipur News : महुआ अनुमंडल के मंगरू चौक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को टीबी मरीजों के लिए पोषाहार वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान स्थानीय आलोक हॉस्पिटल की ओर से 10 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया.

टीबी मरीजों को मिला पौष्टिक पोषाहार

शिविर में मरीजों को सेब, केला, दलिया, मूंगफली, बेदाना, हॉर्लिक्स समेत अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई. आयोजकों ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार के साथ-साथ संतुलित और पौष्टिक आहार भी बेहद आवश्यक है.

जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म

शिविर को संबोधित करते हुए चिकित्सक डॉ. एम. के. सिंह ने कहा कि गरीब और असहाय परिवारों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आलोक हॉस्पिटल हमेशा तत्पर रहेगा. यदि किसी मरीज को आगे भी सहायता की आवश्यकता हो तो वह अस्पताल पहुंचकर संपर्क कर सकता है.

कई चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार, प्रदीप कुमार, प्रेम चौधरी, रणविजय कुमार, मनोज कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने टीबी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार लेने की अपील की.

Also Read : पश्चिम बंगाल के बीएसएफ कैंप में फायरिंग, सारण के हवलदार अजय सिंह की मौत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dileep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >