वैशाली: टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण, अल्ट्रासाउंड संचालक ने लगाया विशेष शिविर

महुआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी के दस मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया. इस नेक पहल से मरीजों के चेहरे पर खुशी देखी गई.

Hajipur News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को एक अल्ट्रासाउंड संचालक की ओर से विशेष शिविर आयोजित कर टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक पोषाहार का वितरण किया गया. इस दौरान मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सुधार के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया.

10 टीबी मरीजों को मिला पोषाहार

जानकारी के अनुसार ओम अल्ट्रासाउंड के संचालक अजय कुमार सुमन द्वारा आयोजित शिविर में क्षेत्र के 10 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की गई. पोषाहार में मूंगफली, बेदाना, सेव, नाशपाती, बादाम, किशमिश सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी.

चिकित्सक ने भी किया सहयोग

इस अवसर पर महिला चिकित्सक डॉ. सुजाता कुमारी और ओम अल्ट्रासाउंड संचालक अजय कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण किया. पौष्टिक सामग्री प्राप्त कर मरीजों ने खुशी जाहिर की और इस पहल की सराहना की.

आगे भी मदद का आश्वासन

अल्ट्रासाउंड संचालक अजय कुमार सुमन ने बताया कि जरूरत पड़ने पर भविष्य में भी टीबी मरीजों को इसी प्रकार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से लड़ने में दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dileep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >