वैशाली: पातेपुर में 9वें पोषण माह का शुभारंभ, पोषण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

पातेपुर में 9वें पोषण माह का भव्य आयोजन किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को पोषण अभियान और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Hajipur News : पातेपुर. प्रखंड सभागार में बुधवार को 9वें पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को अधिकारियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और आम लोगों ने देखा. कार्यक्रम के माध्यम से पोषण के प्रति जागरूकता और अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गयी.

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन पातेपुर बीडीओ डॉ. दीपक कुमार और सीडीपीओ शारदा साहनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्रखंड क्षेत्र की सभी पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, कार्यालय कर्मी और अन्य महिलाएं मौजूद रहीं.

पोषण माह की थीम और उद्देश्यों की दी गयी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पोषण अभियान के विभिन्न पहलुओं और 9वें पोषण माह के निर्धारित सभी थीम पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने लोगों को पोषण से संबंधित जरूरी जानकारियां देते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा पोषण माह

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किया जायेगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करना और पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना है.

कुपोषण रोकने के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी

अधिकारियों ने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है. केवल सरकारी प्रयासों से ही पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान संभव नहीं है. इसके लिए परिवार और समुदाय स्तर पर भी जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है.

आंगनबाड़ी केंद्रों से दी जायेगी पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी

पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी जायेगी. इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण को लेकर जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >