hajipur news. अनियमितता पाए जाने पर नर्सिंग होम सील

बीडीओ ने बताया कि क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के कई नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, जिनकी पहचान की जा रही है, जांच में मेडिप्लस नर्सिंग होम में कई अनियमितताएं पायी गयीं, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया

गोरौल. गोरौल थाना क्षेत्र के हरशेर गांव स्थित एक नर्सिंग होम को मंगलवार को प्रशासन ने सील कर दिया. बताया गया है कि नर्सिंग होम में कई तरह की गड़बड़ियां की जा रही थीं, जिसके कारण यह कार्रवाई की गयी. बीडीओ उदय कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार और थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की.

बीडीओ ने बताया कि क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के कई नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, जिनकी पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच में मेडिप्लस नर्सिंग होम में कई अनियमितताएं पायी गयीं, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया. संचालक से आवश्यक दस्तावेज मांगे गये हैं और इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. इसके अलावा, प्रशासन को गोरौल बाजार में भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के पास एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा हड्डी रोगों का इलाज करने की शिकायत मिली है. इस मामले की भी जांच की जायेगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी डॉक्टरों और झोलाछाप चिकित्सकों पर भी सख्त कार्रवाई होगी. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे नर्सिंग होम को सील करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >