New Delhi Stampede: पति-पत्नी का नहीं था कोई संतान, गोद लिए बच्चे को भी भगदड़ ने छीना, सारे सपने हुए चकनाचूर

New Delhi Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में बिहार के कई लोगों की जान चली गई. उनमें हाजीपुर का नीरज भी शामिल है. वह अपने चाचा चाची के साथ तीन महीने पहले दिल्ली गया था. चाचा चाची की अपनी कोई संतान नहीं थी तो उन्होंने नीरज को गोद लिया था. पढ़ें पूरी खबर…

New Delhi Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है. इनमें हाजीपुर के तिसीऔता थाना क्षेत्र के डभैछ गांव के रहने वाले संदीप पासवान का 13 साल का बेटा नीरज कुमार भी शामिल है. मृतक किशोर अपने चाचा चाची के साथ पढ़ाई करने तीन महीने पहले दिल्ली गया था. यहां से वह घर लौटने के लिए दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आया था. यहां भगदड़ में नीरज की मौत हो गई. 

चाचा-चाची के पास नहीं है कोई संतान

मृतक किशोर के चाचा इंद्रजीत पासवान निसंतान हैं. उनका अपना कोई बेटा नहीं रहने के कारण उन्होंने अपने भतीजे को पढ़ा लिखा कर बड़ा आदमी बनाने का सपना संजोया था और उसी सपने के साथ उसे तीन महीने पहले दिल्ली लेकर गए थे. शनिवार को घर लौटने के लिए स्टेशन आए थे. स्टेशन पर आने के बाद किशोर ने परिजनों को फोन कर रास्ते में ही कुंभ नहा कर घर लौटने की जानकारी दी थी.

सभी एक ही गांव के रहने वाले

हादसे में मृतक के चाचा-चाची के समेत पांच घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि भगदड़ में मृतक के चाचा इंद्रजीत पासवान के अलावा मालती देवी, दिनेश पासवान, सुजीत पासवान, रेखा देवी, अनरजीत पासवान घायल हो गए. सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं. इधर, हाजीपुर जंक्शन पर रेलवे प्रसाशन अलर्ट मोड पर आ गई है. 

2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

बता दें, भारतीय रेलवे ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. हादसे में बिहार के 9 लोगों की जान चली गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची इस भगदड़ में लोगों की मृत्यु पर मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान और घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है.

ALSO READ: दिल्ली स्टेशन भगदड़: नाना-नानी के साथ लौट रही थी बिहार, भीड़ ने रौंदा तो छूट गए नातिन के प्राण

कैफ अहमद की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >