हाजीपुर में एनसीसी कैडेटों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, रेस्क्यू तकनीक का कराया अभ्यास

हाजीपुर के जमुनी लाल महाविद्यालय में एनसीसी कैडेटों को आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेटों को बाढ़, भूकंप, आगजनी जैसी आपातकालीन स्थितियों में लोगों की सुरक्षित निकासी और बचाव के लिए तैयार करना था.

Hajipur News: स्थानीय जमुनी लाल महाविद्यालय परिसर में बुधवार को एनसीसी कैडेटों को आपदा प्रबंधन और बचाव कार्य का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कैडेटों को बाढ़, भूकंप, आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की सुरक्षित निकासी और बचाव कार्य के लिए सक्षम बनाना था.

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक डॉ सरवन कुमार ने कैडेटों को विभिन्न रेस्क्यू तकनीकों की जानकारी दी. उन्होंने घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार, रस्सी के माध्यम से बचाव तथा आपदा की स्थिति में अपनायी जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया.

विभिन्न परिस्थितियों का कराया गया व्यावहारिक अभ्यास

प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को आपदा की अलग-अलग परिस्थितियों में बचाव कार्य का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया. सहायक अभयानंद ने प्रशिक्षण में सहयोग करते हुए कैडेटों को रेस्क्यू प्रक्रिया और आवश्यक सुरक्षा उपायों का अभ्यास कराया. कैडेटों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया.

नेतृत्व क्षमता और त्वरित निर्णय लेने में मिलेगी मदद

डॉ अरुण दयाल ने कहा कि आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्य का प्रशिक्षण एनसीसी कैडेटों के लिए अत्यंत उपयोगी है. इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, साहस, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित होती है.

इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >