हाजीपुर में जलजमाव से मिलेगी राहत, जलनिकासी व्यवस्था होगी मजबूत, ट्रायल रन शुरू

हाजीपुर में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत आईपीएस-3 का ट्रायल रन शुरू हो गया है। इससे शहर के कई इलाकों को बड़ी राहत मिलेगी।

Hajipur News : हाजीपुर में जलजमाव की समस्या से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के आईपीएस-3 को जल्द चालू करने की दिशा में मशीनरी का पूर्व निरीक्षण और ट्रायल रन किया गया. हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने पूजा-अर्चना कर ट्रायल रन की शुरुआत की.

तकनीकी तैयारियों की समीक्षा की गयी

ट्रायल के दौरान संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों और अभियंताओं ने मशीनरी की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया. साथ ही आईपीएस-3 को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द क्रियाशील करने के लिए आवश्यक तकनीकी तैयारियों की समीक्षा की गयी.

इन इलाकों को मिलेगी जलजमाव से राहत

आईपीएस-3 के पूरी तरह क्रियाशील होने के बाद राजपूत कॉलोनी, मड़ई चौक, छोटी युसुफपुर, बड़ी युसुफपुर, पासवान चौक, गांधी आश्रम समेत आसपास के इलाकों में जलजमाव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. इससे इन क्षेत्रों की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और बारिश के दौरान सड़कों एवं मोहल्लों में पानी जमा होने से लोगों को होने वाली परेशानी कम होगी.

चार आईपीएस का होना है निर्माण

नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित कुल चार आईपीएस का निर्माण किया जाना है. इनमें आईपीएस-3 को प्राथमिकता के आधार पर जल्द चालू करने के लिए तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं. वहीं, शेष तीन आईपीएस को भी निर्धारित तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर जल्द क्रियाशील करने की दिशा में कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >