हाजीपुर: नाग पंचमी पर रंदाहा डीहवारिनी स्थान में लगा भव्य मेला, दूध-लावा चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु

नाग पंचमी के अवसर पर रंदाहा डीहवारिनी स्थान पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। देखें पूरी रिपोर्ट।

Nag Panchami 2026: राजापाकर के बरांटी थाना क्षेत्र के रंदाहा डीहवारिनी स्थान परिसर में सोमवार को नाग पंचमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया. सुबह से ही पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे यहां पहुंचे. श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा कर दूध, लावा, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की. इसके साथ ही दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

नाग देवता की पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

नाग पंचमी को लेकर डीहवारिनी स्थान परिसर में विशेष धार्मिक माहौल बना रहा. सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा. भीड़ बढ़ने के कारण आसपास के मार्गों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रही.

मेले में सजीं पूजा और मनोरंजन की दुकानें

मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी थीं. श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री, मिठाई, खिलौने और घरेलू सामान की खरीदारी की. बच्चों के लिए झूले और मनोरंजन के अन्य साधन आकर्षण का केंद्र रहे. बच्चों ने मेले में जमकर मस्ती की.

आयोजन समिति और पुलिस ने संभाली व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर स्थानीय लोगों और आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली. भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को पूजा स्थल तक पहुंचाने में स्वयंसेवकों ने सहयोग किया. बरांटी पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था और सुगम आवागमन को लेकर मुस्तैद रही तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखी.

बारिश ने मेले की रौनक पर डाला असर

नाग पंचमी के मौके पर रंदाहा डीहवारिनी स्थान परिसर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. हालांकि, रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश ने मेले की रौनक को कुछ फीका कर दिया. इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं दिखी और देर शाम तक लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >