बेटियों की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देना है : डीएम

शनिवार को महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीरामपुर में सखी वार्ता कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम वर्षा सिंह ने किया. कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी प्रतिभा गिरी ने डीएम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.

हाजीपुर. शनिवार को महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीरामपुर में सखी वार्ता कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम वर्षा सिंह ने किया. कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी प्रतिभा गिरी ने डीएम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इस अवसर पर डीएम वर्षा सिंह महिला सशक्तिकरण में बिहार सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे बताते हुए कहा कि बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और लैंगिक समानता स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त पहल है. बेटियों को बचाना है, उन्हें पढ़ाना है और उनकी सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देना है. इन्होंने उपस्थित जनसमूह को लिंग भेद एवं लैंगिक भेदभाव के विरोध के लिए सहयोग का आह्वान करते हुए शपथ भी दिलायी. बेटियों और बेटों के बीच असमानता को समाप्त करने, दोनों को समान दृष्टि से देखने तथा समान अवसर एवं समान पालन-पोषण देने की आवश्यकता पर बल दिया. सभी महिला सखियों से अपील की कि वे सखी वार्ता से प्राप्त जानकारी एवं लाभों को कम से कम 10 अन्य महिलाओं तक साझा करें, ताकि अधिक से अधिक महिला सखियां इस कार्यक्रम से लाभान्वित हो सकें और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो. वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक प्रियंका कुमारी ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में 181 हेल्पलाइन, अन्य टोल-फ्री नंबरों तथा हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली निःशुल्क सहायता सेवाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम का मंच संचालन जिला परियोजना प्रबंधक जुलेखा हस्मत ने किया. इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (ग्रामीण), आंगनबाड़ी सेविकाएं, महिला पर्यवेक्षिकाएं, सीडीपीओ, सीईओ हाजीपुर, बीडीओ हाजीपुर सहित मिशन शक्ति के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >