दूध लेने निकली वैशाली की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, दो युवकों पर लगा आरोप

Hajipur News : वैशाली जिले के महनार में घर से दूध लेने निकली 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Hajipur News : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पीड़िता की दादी के अनुसार, रविवार देर शाम किशोरी घर से दूध लाने के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और महनार थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को घर से कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में बरामद किया.

होश आने पर किशोरी ने सुनाई आपबीती

परिजनों के अनुसार, होश में आने के बाद किशोरी ने बताया कि गांव के ही दो युवकों ने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

मेडिकल जांच और बयान की प्रक्रिया जारी

पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा है. मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस बोली- हर बिंदु पर हो रही जांच

महनार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जिन दो युवकों पर आरोप लगाया गया है, उनमें से एक के साथ पीड़िता की पहले से बातचीत होने की जानकारी भी सामने आई है. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि परिजनों की लिखित शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

Also Read : गोपालगंज के निर्देशक कमलेश मिश्र की फिल्म 'काकोरी' को मिलेगा 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abhishek Kumar

Published by: Yuvraj Ratan

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >