हाजीपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में पुलिस की छापेमारी

बेलसर पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है. मामले का फरार चल रहा दूसरा आरोपी विकास कुमार गिरफ्तार किया गया है. पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है.

Hajipur News: बेलसर थाना पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने बेलसर थाना कांड संख्या 182/24 के नामजद अभियुक्त विकास कुमार, निवासी मनोरा गांव, को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

8 दिसंबर 2024 को हुई थी घटना

प्राथमिकी के अनुसार, 8 दिसंबर 2024 को तीन युवकों ने एक नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया था. पीड़िता के बयान के आधार पर बेलसर थाना में मामला दर्ज किया गया था. मामले की मेडिकल जांच में भी सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी.

तीन आरोपितों में दो गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल तीन नामजद आरोपित हैं. इनमें से एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था. अब दूसरे आरोपी विकास कुमार की गिरफ्तारी के बाद दो आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि तीसरा आरोपी अब भी फरार है.

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. अवर निरीक्षक मनीष कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

तीसरे आरोपी की तलाश जारी

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले के फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinay Patedhi

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >