हाजीपुर में तीज-रक्षाबंधन को लेकर फैशन एग्जीबिशन, डिजाइनर परिधानों ने खींचा महिलाओं का ध्यान

हाजीपुर में मंत्री रमा निषाद ने तीज और रक्षाबंधन के लिए आयोजित फैशन एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। यहाँ पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का शानदार कलेक्शन उपलब्ध है।

Hajipur News : हाजीपुर के बागदुल्हन स्थित बूबना कुंज में तीज और रक्षाबंधन के अवसर पर फैशन एग्जीबिशन का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार सरकार की पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने किया. एग्जीबिशन में महिलाओं के लिए नवीनतम फैशनेबल ड्रेसेस, एक्सक्लूसिव डिजाइन और आकर्षक बुटीक कलेक्शन की विस्तृत रेंज प्रदर्शित की गई.

तीज और रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का विशेष कलेक्शन रखा गया है. डिजाइनर सूट और साड़ियों के साथ पर्व-त्योहारों के लिए तैयार किए गए आकर्षक परिधानों को महिलाओं ने पसंद किया.

महिलाओं को आगे बढ़ने का मिलता है अवसर

इस अवसर पर मंत्री रमा निषाद ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपनी प्रतिभा व हुनर के दम पर नई पहचान बना रही हैं. तीज और रक्षाबंधन जैसे पर्वों को लेकर महिलाओं द्वारा इतना आकर्षक कलेक्शन तैयार कर एग्जीबिशन लगाना खुशी की बात है. ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर भी देते हैं.

हर रेंज में डिजाइनर सूट और साड़ियों का कलेक्शन

फ्लोरा बुटिक की संचालिका विनीता सिंह ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और बदलते फैशन को ध्यान में रखते हुए एग्जीबिशन में खास कलेक्शन रखा गया है. यहां अलग-अलग रेंज में डिजाइनर सूट और साड़ियों का आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है. तीज, रक्षाबंधन सहित अन्य पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विशेष डिजाइन तैयार किए गए हैं. कार्यक्रम में संगीता गुप्ता, संगीता राय, मीनू राय, सुनीता सिंह, आशा श्रुति, अमृता शाही और अलका सिंह समेत रौशनी क्लब की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >