मऊ और कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे ने मऊ और कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीवान, छपरा और हाजीपुर होते हुए जाएगी। देखें पूरी समय सारणी और रूट की जानकारी।

प्रतिनिधि हाजीपुर. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने मऊ और कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन सीवान, छपरा, हाजीपुर और बरौनी होते हुए चलेगी जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. गाड़ी संख्या 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल यह ट्रेन 22 जुलाई से 23 सितंबर, 2026 तक हर बुधवार को मऊ जंक्शन से दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:50 बजे कोलकाता पहुँचेगी. गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल वापसी में, यह ट्रेन 23 जुलाई से 24 सितंबर, 2026 तक हर गुरुवार को कोलकाता से दोपहर 13:20 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 08:40 बजे मऊ जंक्शन पहुँचेगी. यह ट्रेन सीवान, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल और बर्द्धमान के रास्ते संचालित होगी. यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए गए हैं. इसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1,वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1, शयनयान श्रेणी के 5, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल होंगे. पुर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >