hajipur news. इ-रिक्शा पलटने से चालक समेत कई लोग घायल

महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में बड़े वाहन चालक के चकमा देने से एक इ-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में बड़े वाहन चालक के चकमा देने से एक इ-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में चालक समेत कई लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह एक इ-रिक्शा चालक यात्री लेकर जा रहा था. उसी दौरान महुआ-ताजपुर मार्ग पर सिंघाड़ा गांव में फतुहा पुल के समीप तेज रफ्तार बड़ी वाहन चालक ने साइड लेने के दौरान चकमा दे दिया, जिसके कारण इ-रिक्शा सड़क किनारे झाड़ी में पलट गया. इस घटना में चालक समेत कई यात्री घायल हो गये. घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय अखिलेश कुमार, मनीष कुमार, विकास, रवींद्र राय आदि लोगों ने रिक्शा को खड़ा कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

RATNESH KUMAR SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >