हाजीपुर : महुआ में बिजली विभाग की छापेमारी, पांच लोगों पर 2.39 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

Mahua Electricity Theft : वैशाली जिले के महुआ में बिजली विभाग ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है. इन पर 2 लाख 39 हजार 244 रुपये की बिजली चोरी का आरोप है और FIR दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Mahua Electricity Theft : वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बिजली चोरी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. विभाग ने 2 लाख 39 हजार 244 रुपये की विद्युत ऊर्जा चोरी का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

गुप्त सूचना पर बिजली विभाग की छापेमारी

महुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को कथित रूप से बिजली चोरी करते हुए चिन्हित किया गया. इसके बाद विभाग की ओर से महुआ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

अधिकारियों के नेतृत्व में चला अभियान

कार्यपालक विद्युत अभियंता रमेश कुमार के निर्देश तथा सहायक विद्युत अभियंता किरण भारती के नेतृत्व में कनीय विद्युत अभियंता सुशांत कुमार ने छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में बिजली कनेक्शन की जांच की गई और कथित अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई की गई.

पांच लोगों पर लाखों रुपये की बिजली चोरी का आरोप

बिजली विभाग के अनुसार रामराय सिंघाड़ा निवासी अरविंद कुमार पर 68,032 रुपये, हरपुर बेलवा निवासी शिवचंद्र राम पर 11,403 रुपये, सदापुर महुआ निवासी रामबाबू राय पर 44,370 रुपये, विशुनपुर मधौल निवासी अमोद सिंह पर 54,470 रुपये तथा कामेश्वर सिंह पर 60,635 रुपये की बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए कुल 2,39,244 रुपये का मामला दर्ज कराया गया है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

छापेमारी अभियान में सहायक विद्युत अभियंता एसटीएफ हाजीपुर परवीर कुमार, संजय कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल रहे. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महुआ थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Also Read : वैशाली के 20 आदर्श विद्यालयों का लोकार्पण आज, सीएम सम्राट चौधरी बेगूसराय से करेंगे वर्चुअल उद्घाटन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dileep kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >