Doctor Couple's Initiative: महुआ में आलोक हॉस्पीटल के संचालक सह चिकित्सक दंपती डॉ. एम.के. सिंह एवं डॉ. अनुपम सिंह ने मानव सेवा और धार्मिक आस्था की अनूठी मिसाल पेश की है. क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की करीब 200 महिलाओं और बच्चों को मां भवानी के दर्शन के लिए आमी भेजा गया. रविवार की सुबह 8 बजे नारायण गार्डन परिसर से डॉ. एम.के. सिंह एवं डॉ. अनुपम सिंह ने श्रद्धालुओं से भरी चार निजी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
गरीब परिवारों के लिए निःशुल्क धार्मिक यात्रा
इस पहल के तहत क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं एवं बच्चों को मां भवानी के दर्शन का अवसर मिला. डॉक्टर दंपती की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की.इस मौके पर पूजा राय, रानी पासवान, मंजू कुशवाहा, कंचन मालाकार, शिला कुमारी, आशा सिंह, निर्मला यादव और राखी राय समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि डॉक्टर के रूप में डॉ. एम.के. सिंह और उनकी पत्नी डॉ. अनुपम सिंह उनके लिए भगवान के समान हैं.
महिलाओं ने कहा कि कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ गरीब और असहाय परिवारों को विभिन्न धार्मिक स्थलों का निःशुल्क दर्शन कराना उनकी सेवा भावना को दर्शाता है. स्वास्थ्य सेवा के साथ मानवता और आस्था की सेवा करना सच्ची समाजसेवा है.
चिकित्सक दंपती की पहल की हो रही सराहना
इस अवसर पर सुनील कुशवाहा, प्रेम चौधरी, रणविजय सिंह, पंकज कुमार, आलोक नारायण, हिमांशु कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
