वैशाली: आनंद मार्ग का तीन दिवसीय सेमिनार संपन्न, कीर्तन रथ और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

Hajipur News : वैशाली के मंगरू चौक स्थित शाही दरबार में आनंद मार्ग प्रचारक संघ का तीन दिवसीय सेमिनार सह भक्तिमय कार्यक्रम संपन्न हुआ. समापन पर कीर्तन रथ भ्रमण और सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

Hajipur News : महुआ के स्थानीय मंगरू चौक स्थित शाही दरबार में आयोजित आनंद मार्ग प्रचारक संघ का तीन दिवसीय सेमिनार सह भक्तिमय कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया. समापन अवसर पर कीर्तन रथ भ्रमण और सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

कीर्तन रथ के साथ निकली प्रभात रैली

शुक्रवार से शुरू हुए इस तीन दिवसीय सेमिनार का नेतृत्व आचार्य रामानंद कुमार, डॉ. कमलकांत देव साह, अरुण कुमार सिंह और डॉ. विनीत देव ने संयुक्त रूप से किया. समापन के अवसर पर आचार्य रुद्र प्रकाशानंद अवधूत के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने कीर्तन रथ के साथ प्रभात रैली निकाली, जिसने पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया. रैली के दौरान श्रद्धालुओं ने "बाबा नाम केवलम" के अखंड महामंत्र का जयघोष किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालु हुए भावविभोर

प्रभात रैली के बाद मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई. इस दौरान समस्तीपुर से आईं प्रसिद्ध गायिका मधुरिमा और गायक चंद्रप्रकाश ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए.

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

कार्यक्रम के अंतिम दिन बाबा (श्री श्री आनंदमूर्ति जी) के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण में भाग लेकर सामूहिक प्रार्थना एवं भक्ति कार्यक्रमों का आनंद लिया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dileep kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >