वैशाली : महुआ बाजार में सड़क के बीच खड़े रहते हैं दर्जनों ऑटो, राहगीरों से लेकर दुकानदारों तक की बढ़ी परेशानी

Mahua market Auto jam : हाजीपुर के महुआ बाजार की सड़कों पर ऑटो चालकों की मनमानी से राहगीरों और व्यवसायियों की परेशानी बढ़ गई है. प्रमुख सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग से जाम लग रहा है और दुकानों के सामने ऑटो खड़े होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है. व्यवसायियों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है.

Mahua market Auto jam : हाजीपुर के महुआ बाजार की सड़कों पर ऑटो चालकों की मनमानी पार्किंग से राहगीरों और व्यवसायियों की परेशानी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से ही बाजार की प्रमुख सड़कों पर दर्जनों ऑटो बीच सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं. इससे कई जगह जाम की स्थिति बनती है. दुकानों के सामने ऑटो खड़े होने से कारोबार प्रभावित होने का भी दावा व्यवसायियों ने किया है.

प्रमुख सड़कों पर खड़े रहते हैं ऑटो

स्थानीय लोगों के अनुसार गांधी चौक, थाना चौक, बच्चन शर्मा स्मारक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बालक मध्य विद्यालय और पातेपुर रोड समेत बाजार के कई हिस्सों में ऑटो सड़क पर खड़े रहते हैं. कई जगह चालक सड़क के बीच में ही वाहन लगाकर यात्रियों को उतारते और चढ़ाते हैं.

सुबह से ही शुरू हो जाती है परेशानी

लोगों के अनुसार बाजार में सुबह होते ही बड़ी संख्या में ऑटो पहुंच जाते हैं. सड़कों पर वाहनों की कतार लगने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है. इससे पैदल चलने वालों और दूसरे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है.

दुकानों के सामने ऑटो खड़े होने से कारोबार प्रभावित

व्यवसायियों का कहना है कि कई ऑटो दुकानों के सामने घंटों खड़े रहते हैं. इससे ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने और वाहन रोकने में परेशानी होती है. दुकानदारों के मुताबिक इसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है.

जाम की वजह से राहगीर परेशान

सड़क पर बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े रहने के कारण बाजार में कई बार जाम की स्थिति बनती है. इससे पैदल राहगीरों के साथ बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

व्यवसायियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

व्यवसायी दीपक कुमार टिंकू, संजीव सागर, प्रेम चौधरी, दीपक चौहान, मनोज जायसवाल, हीरा चौधरी, राजाराम महतो, विनोद साह, सुनील कुशवाहा और अमित सिंह समेत अन्य लोगों ने समस्या पर नाराजगी जताई.

एसडीओ से ऑटो पार्किंग पर रोक लगाने की मांग

व्यवसायियों ने अनुमंडल पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल से बाजार की सड़कों पर मनमाने तरीके से ऑटो खड़े करने पर रोक लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि निर्धारित स्थान पर ऑटो की पार्किंग और यात्रियों के उतारने-चढ़ाने की व्यवस्था होने से जाम की समस्या कम हो सकती है.

Also Read : हाजीपुर में BPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >