श्राद्ध के बीच गैस रिसाव से घर में लगी आग, तीन भाइयों की लाखों की संपत्ति जलकर राख

महनार के अल्लीपुर हट्टा में गैस रिसाव से तीन भाइयों के घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख। पीड़ित परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

Hajipur News : महनार प्रखंड की अल्लीपुर हट्टा पंचायत के मोख्तारपुर वार्ड संख्या-03 में गैस रिसाव के बाद तीन भाइयों के घर में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. अगलगी में कपड़े, अनाज, घरेलू सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख होने का अनुमान है.

दो दिन पहले हुई थी मिथिलेश साह की मौत

बताया गया कि गृहस्वामी मिथिलेश साह की घटना से महज दो दिन पहले मौत हुई थी. गुरुवार को घर में श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठते ही परिवार के लोगों और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी.

ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अधिकांश सामान देखते ही देखते जलकर नष्ट हो गया.

तीनों भाइयों के घर का सामान जला

अगलगी में अनिल साह, मुकेश साह और स्व. मिथिलेश साह, तीनों पिता स्व. गनौर साह के घर का सामान जल गया. आग की चपेट में आने से कपड़े, अनाज, घरेलू उपयोग की सामग्री और अन्य कीमती सामान नष्ट हो गये. घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

मुआवजे की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एवं नागरिक संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने चिंता जतायी. उन्होंने महनार के अंचलाधिकारी से पीड़ित परिवार की स्थिति की तत्काल जांच कराने और सरकारी प्रावधान के तहत अविलंब मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की.

ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि परिवार पहले से ही मिथिलेश साह की मौत के सदमे से जूझ रहा था. इसी बीच श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान हुई अगलगी ने परिवार की परेशानी और बढ़ा दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >