वैशाली में बेटे ने ही परिवार पर किया हमला, मां समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

Hajipur News : जमीन अपने नाम नहीं करने और पैसे की मांग को लेकर विवाद के दौरान धारदार हंसुआ से हमला कर दिया. पहले भी कर चुका है हमला.

महुआ (वैशाली) से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : महुआ थाना क्षेत्र के विलंदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक बेटे ने अपने ही माता-पिता, भाई और भाभी पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.

जमीन व पैसे की मांग को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, विलंदपुर निवासी निरंजन राय के बड़े पुत्र ने जमीन अपने नाम नहीं करने और पैसे की मांग को लेकर विवाद के दौरान धारदार हंसुआ से हमला कर दिया. इस हमले में उसकी मां शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पिता निरंजन राय, भाई सुबोध कुमार और भाभी प्रियंका कुमारी भी मारपीट में जख्मी हो गए.

घायलों का चल रहा इलाज

घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. उपचार के बाद पीड़ित पक्ष ने महुआ थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पुत्र द्वारा पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटनाएं की गई थीं, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई. महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें. हाजीपुर में मुहर्रम पर दोपहर 2 बजे से ताजिया पहलाम तक बिजली रहेगी बंद, 10 अखाड़ों को मिला लाइसेंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >