अज्ञात वाहन की ठोकर से मजदूर की मौत

दिग्घी स्थित फैक्ट्री में करता था काम, हाजीपुर में किराये के मकान में रहता था गनौर राम

हाजीपुर . सदर थाना क्षेत्र रामाशीष चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक गनौर राम वैशाली थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी विपत राम के 35 वर्षीय पुत्र था. घटना की सूचना मिलते सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि गनौर राम सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था. वह हाजीपुर में ही एक किराये के मकान में रहता था. देर शाम फैक्ट्री से काम करके वापस लौट रहा था. इसी दौरान दर थाना क्षेत्र रामाशीष चौक के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद जबतक लोग जुटते वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो चुका था. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची. जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पास से मिले आई कार्ड उसकी पहचान कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. मृतक के घर पर मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया. मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुुंचे. सदर अस्पताल में युवक का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया. जिसके बाद मृतक के परिजन शव को लेकर गांव गांव चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >