hajipur news. बीएमडी महाविद्यालय में जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप

महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने छात्रों से कहा कि वर्कशॉप शैक्षणिक कैरियर में काफी लाभदायक है

राजापाकर. बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर परिसर में जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप का आयोजन किया गया. उन्नति फाउंडेशन के राजेश कुमार ने छात्रों को वर्कशॉप से संबंधित जानकारी दी. महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने छात्रों से कहा कि यह वर्कशॉप आपके शैक्षणिक कैरियर में काफी लाभदायक है. सरकार ने स्नातक स्तर के सभी छात्रों को जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप अनिवार्य कर दिया है. प्रशिक्षक राजेश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्कशॉप आपके व्यक्तित्व को जॉब के योग्य बनायेगा. यह वर्कशॉप 30 दिनों का है. वर्कशॉप में भाग लेने वाले छात्रों को इंफोसिस कंपनी कैंपस सेलेक्शन करेगी. छात्रों को वर्कशॉप के माध्यम से अपनी बेरोजगारी को दूर करने का अवसर मिलेगा. छात्रों से कहा गया कि आप डिजिटल दुनिया में हैं. आपको एआई, चैट जीपीटी एवं संचार की दुनिया में नवीनतम सूचनाओं से लैस होना है. जो आपके शैक्षणिक कैरियर में काफी मददगार साबित होगा. वर्कशॉप के माध्यम से एक कुशल एवं प्रशिक्षित युवाओं को कंपनी जॉब देगी. इस अवसर पर प्रो रवि चंद्रन, प्रो सौरभ कुमार, प्रो रविरंजन कुमार, प्रो राकेश कुमार सहित महाविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAHUL RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >