Hajipur News: महनार प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर उत्तरी स्थित ऐतिहासिक पलवैया धाम में आयोजित होने वाले राजकीय मेला 'बाबा गणिनाथ महोत्सव' की तैयारियों की समीक्षा के लिए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले के सफल व सुरक्षित संचालन से जुड़ी प्रशासनिक व्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजकीय मेले में बिहार सहित पड़ोसी राज्यों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई, निर्बाध पेयजल आपूर्ति, मुकम्मल प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और सुगम यातायात प्रबंधन को समय रहते पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, ताकि मेला पूरी तरह व्यवस्थित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.
प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा खाके से कराया अवगत
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल और प्रखंड प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर मुस्तैद रहे. अधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को मेला परिसर में भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम की स्थापना और दंडाधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती से संबंधित सुरक्षा खाके की विस्तृत जानकारी दी.
निरीक्षण के दौरान कई प्रमुख जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर महनार एसडीओ अंकित कुमार, एसडीपीओ प्रवीण कुमार, डीसीएलआर सुधांशु शेखर, बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ प्रदीप कुमार, आरओ पूजा राय, सुदेश कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह, राकेश रंजन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, श्याम राय, रत्नेश सिंह, हरेंद्र पासवान, राणा रणधीर सिंह उर्फ लोहा सिंह, मिथिलेश गुप्ता भोला, सतीश महतो, कार्तिक सिंह, अन्नी, गोलू, मदन सिंह एवं मुकेश राय सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.
Also Read: हाजीपुर के कौनहारा घाट पर काशी की तर्ज पर हुई गंगा आरती, शंखनाद और घंटियों से गूंजा घाट
