जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों का जताया आभार

जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवं महनार के नवनिर्वाचित विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को पूरे महनार नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में भव्य आभार यात्रा निकालकर जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की.

महनार. जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवं महनार के नवनिर्वाचित विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को पूरे महनार नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में भव्य आभार यात्रा निकालकर जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. आभार यात्रा की शुरुआत महनार पेट्रोल पंप से हुई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद उनका काफिला नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ आगे बढ़ा. महनार के मदन चौक, छोटी चौक, बाबा गणिनाथ चौक, पटेल चौक, इशाकपुर चौक, चकेशो, मजलिशपुर, लावापुर चौक, अल्लीपुर चौक, बघनोचा, पंजा चौक, हसनपुर टिनमुहानी, देशराजपुर बजरंग बली चौक, लावापुर मिश्री चौक, गोरिगामा, मुसापुर, पहाड़पुर कुतुबपुर, सुरहा, पहाड़पुर चौक, चमरहरा, वासुदेवपुर चंदेल सहित कई गांवों में लोगों ने उमेश सिंह कुशवाहा का गर्मजोशी से स्वागत किया. पूरी यात्रा के दौरान उनके समर्थक फूलों की वर्षा करते रहे .सैकड़ों लोगों से मुलाकात कर इन्होंने जीत के लिए आभार जताया. जनसमर्थन से उत्साहित विधायक ने कहा कि यह जीत महनार की जनता की जीत है. इन्होंने महनार विधानसभा के विकास के प्रति अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि महनार के विकास के लिए मैं निरंतर प्रयास करता रहूंगा. आपके भरोसे और आशीर्वाद ने मुझे और अधिक दायित्वपूर्ण बना दिया है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महनार के विकास और बिहार की प्रगति के लिए मैं पूर्ण निष्ठा से कार्य करता रहूंगा. विधायक ने कहा कि इस महाविजय के पीछे एनडीए के एक-एक कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत और निष्ठा है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >