hajipur news. निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये स्वास्थ्य प्रबंधक व आशा मैनेजर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तोई में शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए डीपीआरओ और बीडीओ ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया

सहदेई बुजुर्ग. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तोई में शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए डीपीआरओ और बीडीओ ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. मौके पर अस्पताल की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गयी, जिसमें मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कई गंभीर कमियां सामने आयी. इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक, आशा मैनेजर समेत कई कर्मी गायब मिले. ड्यूटी में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सक अनिमा कुमारी से इलाज की स्थिति, मरीजों की संख्या और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली गई. साथ ही चिकित्सक रोस्टर समेत अन्य अस्पताल में व्याप्त समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.

डॉक्टर व कर्मियों की भारी कमी

निरीक्षण में यह सामने आया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और कर्मचारियों की भारी कमी है, जिससे कारण काफी परेशानी हो रही है. इसके साथ ही कई कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गये, जिस पर पदाधिकारियों ने नाराजगी जतायी. अस्पताल में इसीजी, विभिन्न प्रकार के जांच, एक्स-रे, समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं. अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को निजी अल्ट्रासाउंड में जाना पड़ रहा है. बताया गया कि ठंड के मौसम में अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल उपलब्ध नहीं कराये जा रहे हैं. पदाधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं, दूसरी ओर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया, जहां एक एएनएम गायब मिली, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAHUL RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >