वैशाली: हर घर तिरंगा अभियान के तहत पटेढ़ी बेलसर के स्कूलों में निकली तिरंगा यात्रा, 17 अगस्त तक होंगे कई कार्यक्रम

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूलों में जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने देशभक्ति का संदेश फैलाया। 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रगान, क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं.

Hajipur Har Ghar Tiranga: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के समारोह के तीसरे चरण तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा-2026 अभियान के तहत रविवार को प्रखंड के सभी विद्यालयों में पहले दिन तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया.

प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की और अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों ने लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया.

विभिन्न विद्यालयों में निकली तिरंगा यात्रा

मध्य विद्यालय धरमपुर में प्रधानाध्यापक सुबोध ठाकुर के नेतृत्व में शिक्षकों एवं बच्चों ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली. वहीं मध्य विद्यालय बहोरखा में प्रधानाध्यापक गुलाम सरवर एवं शिक्षक रूपेश पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. मध्य विद्यालय नगवा में शिक्षक घनश्याम पटेल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

विद्यालयों में कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग

प्रभारी बीईओ अभिषेक कुमार ने बताया कि अभियान के तहत सभी विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है. उन्होंने विद्यालय प्रधानों को विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों से जुड़ी गतिविधियों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

17 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली रवीन्द्र कुमार की ओर से जारी कार्यक्रम कैलेंडर के अनुसार 9 से 17 अगस्त तक विद्यालय एवं प्रखंड स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

10 अगस्त: विशेष सभा में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के महत्व और इतिहास पर चर्चा तथा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन होगा.

11 अगस्त: तिरंगा साइकिल रैली एवं पोर्टल पर छात्रों का पंजीकरण होगा.

12 अगस्त: तिरंगा रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.

13 अगस्त: तिरंगा निर्माण गतिविधि होगी.

14 अगस्त: तिरंगा निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी.

15 अगस्त: राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.

16 अगस्त: अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

17 अगस्त: स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय पटेल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >