हाजीपुर: सशक्त स्थायी समिति की बैठक में श्रावणी मेले की तैयारी पर चर्चा, सफाई, बैरिकेडिंग व लाइटिंग को मंजूरी

हाजीपुर में नगर परिषद कार्यालय में सशक्त स्थायी समिति की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में आगामी श्रावणी मेले को लेकर विशेष तैयारियों पर चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई, और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया.

Hajipur News : हाजीपुर में शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने की. बैठक में शहर के विभिन्न विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई. बैठक में आगामी श्रावणी मेला को लेकर विशेष तैयारियों पर जोर दिया गया. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोड लेवलिंग, बैरिकेडिंग, लाइटिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सोखता निर्माण तथा आवश्यकता अनुसार अन्य जरूरी कार्य कराने का निर्णय लिया गया.

पातालेश्वर नाथ मंदिर में साफ-सफाई का निर्देश

शहर के प्रसिद्ध नगर महादेव बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सड़क समतलीकरण और सोखता निर्माण सहित अन्य आवश्यक कार्यों को भी मंजूरी दी गई. बैठक में शहर में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए सड़कों के किनारे उपलब्ध भूमि पर व्यापक पौधरोपण कराने का निर्णय लिया गया. इसके लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से समन्वय स्थापित करने हेतु नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को अधिकृत किया गया.

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए चर्चा की गयी

सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि श्रावणी मेले को लेकर नगर परिषद शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तेजी से काम करेगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा.

सड़काें किनारे पौधरोपण का लिया फैसला

बैठक में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अमित कुमार सिंह, सुधा देवी, प्रियंका पटेल, अजय सिंह और रंजीत कुमार सहित नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोड लेवलिंग, बैरिकेडिंग और लाइटिंग की तैयारी; सड़कों किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण का भी फैसला.

Also Read : अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर हाजीपुर में प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaif ahmed

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >