अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में हाजीपुर समिति को प्रशंसनीय पुरस्कार, सविता गेडाम ने ग्रहण किया सम्मान

हाजीपुर की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति को नवी मुंबई में आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन-2026 में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला. यह सम्मान समिति के हिंदी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है.

Rajbhasha Sammelan: नवी मुंबई में आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन-2026 में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर ने उपलब्धि हासिल करते हुए प्रशंसनीय पुरस्कार प्राप्त किया. यह सम्मान पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर की मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर सविता गेडाम ने ग्रहण किया. इस दौरान समिति के सदस्य सचिव सह उप महाप्रबंधक केशव त्रिपाठी भी मौजूद रहे.

हिंदी के प्रचार-प्रसार में समिति की अहम भूमिका

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर में शहर स्थित केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालय, उपक्रम और बैंक सदस्य हैं. पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक समिति के पदेन अध्यक्ष हैं. समिति की ओर से केंद्र सरकार के कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती हैं.

देशभर की समितियों के अधिकारी हुए शामिल

नवी मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में देशभर की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों के वरिष्ठ अधिकारी और सदस्य सचिव शामिल हुए. सम्मेलन में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार से जुड़े विषयों पर चर्चा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >