Hajipur News : (के. एन. सिंह) वैशाली जिला के शाहपुर गांव में हुए चर्चित आमगाछी हत्याकांड का पुलिस ने खुलाशा कर दिया है. पहले जिसे आत्महत्या माना जा रहा था, वह दरअसल सुनियोजित हत्या निकली.
तीन आरोपी गिरफ्तार, किया अपराध स्वीकार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंटू कुमार दास, सोनू कुमार और गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में तीनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है.
शराब पिलाकर की गई थी हत्या
जांच में सामने आया कि पिकअप वाहन से जुड़े विवाद और कहासुनी के बाद बदले की भावना में आरोपियों ने पहले मृतक छोटू पासवान को शराब पिलाई, फिर शर्ट से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
शव को पेड़ से लटकाकर बनाई आत्महत्या की कहानी
हत्या के बाद साजिश के तहत शव को आम के पेड़ से लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे.
तकनीकी साक्ष्यों से खुला पूरा राज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
