लालगंज (हाजीपुर) से सुशील कुमार सिंह की रिपोर्ट
Hajipur News : शनिवार की संध्या लालगंज स्थित एक विवाह भवन में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय डॉ बृज बिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया.श्रद्धांजलि सभा मे सैकड़ो की संख्या में लोगो की भीड़ जुटी. जहां बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, पूर्व सांसद रमा देवी,जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू, पी के चौधरी, पूर्व मंत्री समीर महासेठ,भाजपा नेता रितु जयसवाल,जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक राजकुमार साह, नगर परिषद अध्यक्ष कंचन साह,विधायक प्रकाश चंद्रा, पारस नाथ चौधरी,मुकेश चौधरी,नकुल जी, भाजपा नेता संटू सिंह,संजीव कुमार आदि सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में भाग लेकर बृज बिहारी प्रसाद की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति हेतु कामना किया.
जननेता की स्मृतियों को किया गया नमन
इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता करते पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने उनके बारे में बताया. जिसके बाद उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि भले ही आज हमारे बीच बृज बिहारी प्रसाद नही है लेकिन इतनी बड़ी संख्या देखकर यह एहसास हुआ कि आज सभी लोग उन्हें सदा याद रखते है और आगे भी करते रहेंगे. जिसके बाद श्रद्धांजलि सभा में आये लोगों ने बारी-बारी से तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें नमन किया और बारी से उनके बारे में अभिभाषण दिया और समाजहित मे किये गए कार्यो का वर्णन किया. रमा देवी ने कहा कि जिस दिन वैश्य समाज द्वारा प्रत्येक प्रखंड में बृज बिहारी प्रसाद की पुण्य तिथि मनाई जाएगी उसी दिन से सच्ची श्रद्धांजलि मानी जायेगी.
