हाजीपुर: ग्राम सेवा परियोजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन

Hajipur News : ग्राम सेवा परियोजना के कार्यक्रम में शिक्षा से राष्ट्र निर्माण की बात

Hajipur News (नवीन कुमार सिंह) : एसबीआई फॉउंडेशन एवं बाईफ़ संस्था द्वारा संचालित ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत परियोजना क्षेत्र के उच्च विद्यालय सिशौनी प्रबोधी सराय के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को मंगलवार को छात्रवृत्ति प्रदान की गई. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही.इस अवसर पर एसबीआई शाखा प्रबंधक बरखा दत्ता, सेवा प्रबंधक रवि भूषण वर्मा तथा क्षेत्रीय अधिकारी तरुण कुमार उपस्थित रहे.

शाखा प्रबंधक बोलीं-‘शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी’

बरखा दत्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है.इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और वे अपने सपनों को साकार करने में सक्षम बनेंगे.ग्राम सेवा परियोजना के परियोजना प्रबंधक धीरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन को बदलने की सबसे बड़ी शक्ति हैं. यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी.

छात्रवृत्ति कार्यक्रम में शिक्षा और मेहनत के महत्व पर जोर

उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देगी तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी. उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक और देश के भविष्य के निर्माता हैं. यदि वे लगन, मेहनत और ईमानदारी के साथ शिक्षा प्राप्त करेंगे, तो न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.मौके पर उपस्थित रोशन कुमार, नीरज कुमार, निखिल कुमार एवं बैंक के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थें.

Also Read : राजापाकर प्रखंड में पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, कई आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >